
बीजापुर न्यूज धमाका – जिले में नक्सलियों की कायराना हरकत फिर सामने आई है। भोपालपटनम क्षेत्र के नेशनल पार्क इलाके की उल्लूर घाटी में सोमवार को नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया। यह विस्फोट चिल्ला मरका गांव के पास हुआ।
सूत्रों के अनुसार, धमाके में जिला रिज़र्व गार्ड (DRG) के तीन जवान घायल हुए हैं। सभी को तत्काल मौके से सुरक्षित निकालकर इलाज के लिए भेजा गया। बताया गया कि जवान एंटी-नक्सल ऑपरेशन पर निकले हुए थे, तभी नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया।
हालांकि विस्फोट प्रेशर आईईडी था या कमांड स्विच से किया गया ब्लास्ट, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सघन सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है।
फिलहाल पुलिस और प्रशासन की ओर से घटना की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।



