
बीजापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीजापुर में एक साथ 30 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन पर कुल 81 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
डीआईजी CRPF और एसपी के सामने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में DVCM, कंपनी सदस्य, ACM रैंक, DAKMS सदस्य और कई मिलिशिया सदस्य शामिल हैं। पुलिस ने इसे सरकार की पुनर्वास नीति का असर बताया है।
तिरंगा फहराने वाले युवक की हत्या
इधर, बीजापुर के बिनागुंडा इलाके में माओवादियों ने 15 अगस्त को महेश नरेटी नामक युवक की हत्या कर दी। आरोप है कि महेश ने माओवादियों के स्मारक पर तिरंगा फहराया और भारत माता की जय के नारे लगाए।
नक्सलियों ने हत्या के बाद बैनर लगाकर स्वीकार किया कि हत्या पुलिस मुखबिरी के शक में की गई। हालांकि, बाद में 21 अगस्त को वायरल हुए वीडियो में साफ दिखा कि महेश ने झंडा फहराया था, जिसके कारण उसे मौत के घाट उतारा गया।
पुलिस की जांच जारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आई. कल्याण ऐलीसेला ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। वीडियो और बैनर की पुष्टि के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।
