
बीजापुर न्यूज धमाका – नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। पामेड़ और तर्रेम इलाके में चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने माओवादियों के स्मारक को ध्वस्त किया और भारी मात्रा में विस्फोटक व हथियार बरामद किए।
शामिल बल – कोबरा 208, सीआरपीएफ 228 और कोबरा 203 (सुकमा)।
बरामद सामान – भरमार बंदूक, बीजीएल राउंड, विस्फोटक सामग्री (PEK, यूरिया, वायर), प्रेशर कुकर, आरी ब्लेड, स्पीकर, एम्युनेशन पाउच आदि।
कार्रवाई का महत्व – नक्सलियों के अस्थायी कैम्प व ट्रेनिंग सेंटर भी ध्वस्त किए गए।
परिणाम – इलाके में सुरक्षा बलों की मौजूदगी से आम नागरिकों में विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
सुरक्षा बलों ने स्पष्ट किया है कि नक्सली गतिविधियों को पूरी तरह समाप्त करने तक सर्चिंग और गश्त अभियान जारी रहेगा।



