
कोरबा न्यूज़ धमाका – जिले के पासन स्थित आत्मानंद स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर छात्रों ने बुधवार सुबह स्टेट हाईवे जाम कर दिया। नाराज छात्रों ने हाथों में तख्तियां लेकर जोरदार नारेबाजी की—”हम बेटी हैं, पढ़ना चाहते हैं, बढ़ना चाहते हैं, हमें शिक्षक चाहिए” और “शिक्षक बिना कैसे हो विकास” जैसे संदेश लिखे हुए थे।
स्कूल में वर्तमान में सिर्फ 5 शिक्षक सैकड़ों छात्रों को दो पालियों (सुबह हिंदी माध्यम, दोपहर अंग्रेजी माध्यम) में पढ़ा रहे हैं। छात्रों का कहना है कि वे पिछले दो साल से इस कमी का सामना कर रहे हैं और कई बार प्रशासन से मांग करने के बावजूद समाधान नहीं हुआ।
मौके पर पहुंचे तहसीलदार और पुलिस अफसरों ने छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे डीईओ को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। काफी देर बाद बातचीत के बाद जाम समाप्त हुआ।



