
राजनांदगांव न्यूज धमाका – जिले के शासकीय प्राथमिक शाला महोबा में पदस्थ प्रधान पाठक नेतराम वर्मा (52) को छात्राओं से अश्लील हरकत और अश्लील वीडियो दिखाने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी 9 अगस्त को एफआईआर दर्ज होने के बाद से फरार था।
आरोप है कि प्रधान पाठक ने छात्राओं को अपने कमरे में बुलाकर मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाया और शारीरिक छेड़छाड़ की। डर के कारण कई छात्राओं ने स्कूल आना छोड़ दिया। परिजनों की शिकायत के बाद मामला बीईओ से होते हुए पुलिस तक पहुंचा।
पॉक्सो एक्ट की धारा 8, 10 और बीएनएस 74 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को निलंबित कर दिया गया है। सहायक शिक्षक डीसम तिवारी को भी मामले की जानकारी छुपाने पर निलंबित किया गया।
पुलिस ने आरोपी को भिलाई सेक्टर फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
