छतीसगढ़बीजापुर

बीजापुर में जवानों ने नक्सलियों को घेरा: चल रही है भीषण मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

बीजापुर में जवानों ने नक्सलियों को घेरा

बीजापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के मनकेली क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। ताज़ा जानकारी के मुताबिक, अब तक एक नक्सली को जवानों ने मार गिराया है।


लगातार जारी है नक्सल ऑपरेशन

  • यह मुठभेड़ बीजापुर थाना क्षेत्र में हो रही है।
  • शुक्रवार को गंगालूर इलाके में भी मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए थे।
  • शनिवार को फिर से नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई है।

कांकेर में नक्सल स्मारक ध्वस्त

इसी बीच कांकेर जिले के परतापुर थाना क्षेत्र के वाट्टेकल जंगल में बीएसएफ जवानों ने 14 फीट ऊंचे नक्सल स्मारक को ध्वस्त किया है। यह स्मारक बीते साल मारे गए नक्सली नेता नागेश की याद में बनाया गया था।


बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

  • अब तक सर्च ऑपरेशन के दौरान 4 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं।
  • मौके से INSAS और SLR राइफल समेत बड़ी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं मिली हैं।
  • इलाके में DRG और STF के जवान रुक-रुककर फायरिंग कर रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!