
जगदलपुर न्यूज धमाका – बस्तर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। बुधवार को एनएच-30 पर दरभा के पास झीरम नाले में एक कार बह गई, जिसमें 5 लोग सवार थे। हादसे में तमिलनाडु से आए एक परिवार के पति-पत्नी और उनके दो बच्चों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, कार का ड्राइवर नाले के बीच एक पेड़ पर चढ़कर किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। राहतकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर उसे रेस्क्यू कर लिया। वहीं, कार में फंसे चारों अन्य लोग बाढ़ के तेज बहाव में बह गए।
एसडीआरएफ की टीम ने रातभर की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। मृतक परिवार पर्यटन के उद्देश्य से बस्तर घूमने आया था।
इस हादसे की पुष्टि एडिशनल एसपी महेश्वर नाग ने की है।
