छतीसगढ़सूरजपुर

इच्छा मृत्यु मांगने वाले भाजपा नेता से भूपेश बघेल की सीधी बात, बोले- आइए रायपुर, कराएंगे इलाज

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी नेता विशंभर यादव को इलाज के लिए रायपुर बुलाया है

सूरजपुर न्यूज धमाका – भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री विशंभर यादव की इच्छा मृत्यु की मांग ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। गंभीर बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे यादव की खबर सामने आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वयं उनसे फोन पर बात की और रायपुर बुलाकर उचित इलाज कराने का आश्वासन दिया।

जानकारी के मुताबिक, दो साल पहले विशंभर यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में कार्यकर्ताओं को लेकर रायपुर जा रहे थे। इस दौरान बस हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और स्थायी रूप से विकलांग हो गए। अब तक उनके इलाज में 30–35 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। परिवार आर्थिक रूप से टूट चुका है और पार्टी संगठन से उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला।

इसी उपेक्षा और मजबूरी से आहत होकर उन्होंने मुख्यमंत्री से इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी थी। उनकी पीड़ा उजागर होने के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सूरजपुर कांग्रेस नेता पंकज तिवारी के फोन से यादव और उनकी पत्नी से बात की और इलाज कराने का भरोसा दिया।

विशंभर यादव का कहना है कि पार्टी ने उन्हें भुला दिया है, जबकि उनकी पत्नी ने संगठन से गुहार लगाई है कि कम से कम उनके पति का इलाज सही ढंग से करा दिया जाए। उनका कहना है कि भाजपा के लिए समर्पित रहने के बावजूद अब परिवार आर्थिक और मानसिक संकट से गुजर रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!