
कवर्धा न्यूज धमाका – जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र से गुंडागर्दी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 6–7 युवकों के समूह ने एक बाइक सवार युवक को बीच सड़क पर घेरकर बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, बाइक से मामूली ठोकर लगने पर युवक अपनी गलती के लिए बार-बार माफी मांगता रहा, लेकिन हमलावर युवकों ने उसकी एक न सुनी और लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के बाद आरोपियों ने पीड़ित को झाड़ियों में फेंक दिया और जान से मारने की भी कोशिश की।
इस घटना में पीड़ित युवक को गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो चुका है।
पुलिस ने वीडियो और शिकायत के आधार पर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।



