छतीसगढ़बिलासपुर

डीजे की पाइप गिरने से बच्ची की मौत : हाई कोर्ट सख्त, कहा – परिजनों को मिले 2 लाख रुपये अतिरिक्त मुआवजा

बिलासपुर न्यूज धमाका – आंगनबाड़ी परिसर में रखे डीजे की पाइप गिरने से तीन साल की बच्ची की मौत के मामले में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस डी. गुरु की डिवीजन बेंच ने घटना को “दुर्भाग्यपूर्ण” बताते हुए जिला प्रशासन से जवाब मांगा।

कलेक्टर बिलासपुर ने कोर्ट को बताया कि परिजनों को रेडक्रॉस सोसायटी फंड से 50 हजार रुपये मुआवजा दिया गया है। इस पर नाराजगी जताते हुए चीफ जस्टिस ने कहा कि यह राशि कम है, और परिजनों को अलग से 2 लाख रुपये दिए जाएं।

पीआईएल की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सवाल उठाया कि स्कूल परिसर में डीजे का सामान आखिर क्यों रखा गया था और क्या वहां नाच-गाने की गतिविधियां होती हैं। अदालत ने कहा कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदारों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

राज्य सरकार ने जानकारी दी कि डीजे संचालक रोहित देवांगन और सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कोर्ट ने राज्य शासन से पूछा कि जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया क्या है और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। मामले की अगली सुनवाई अब 9 अक्टूबर को होगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!