रायपुरछत्तीसगढ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गोधन न्याय योजना के तहत कुल 10 करोड़ 81 लाख रूपए का ऑनलाइन भुगतान करेंगे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पशुपालकों, गोबर विक्रेताओं, गौठान समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों को करेंगे भुगतान 

रायपुर न्यूज़ धमाका /// गोधन न्याय योजना अंतर्गत गौठानों में दो रूपए किलों में गोबर की खरीदी नियमित रूप से की जा रही है. 30 सितंबर 2021 तक क्रय किए गोबर के एवज में गोबर विक्रेताओं को 104 करोड़ 41 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है. इसी तरह स्व-सहायता समूहों को लाभांश के रूप में 24 करोड़ 98 लाख और गौठान समितियों को 37 करोड़ 90 लाख रूपए का भुगतान किया गया है.आज 10 करोड़ 81 लाख रूपए का भुगतान किया जाएगा.

इसको मिलाकर अब तक खरीदे गए 54.76 लाख क्विंटल गोबर की कुल राशि 109 करोड़ 50 लाख तथा गौठान समितियों और स्व-सहायता समूहों को लाभांश की राशि 68 करोड़ 64 लाख रूपए हो जाएगी.राज्य में अब तक 10 हजार 538 गौठानों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है, जिसमें से 7714 गौठान निर्मित एवं सक्रिय रूप से संचालित है। सक्रिय गौठानों से 01 लाख 85 हजार 320 पशुपालक लाभांन्वित हो रहे हैं

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!