
सातवी की दिव्यांग छात्रा राजेश्वरी का सभी मंचासीन वीआईपीज ने किया स्वागत, बजायी तालियां।
दिव्यांग छात्रा राजेष्वरी ने हाल ही अपने पैरों से रंगोली स्पर्धा में प्रथम स्थान पा कर प्रदेशस्तर पर सुर्खियां हासिल की थी।
आज विकास नगर स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शक व पूरे छत्तीसगढ से आये खिलाडी उस समय खुषी से झूम उठे जब तीन दिवसीय राज्यस्तरीय खेल स्पर्धा के समापन के मौके पर अचानक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद केशकाल विधायक संत राम नेताम ने मंच से कार्यक्रम का मुख्य अतिथि कक्षा सातवी के दिव्यांग छात्रा राजेश्वरी को बना दिया। मंच संचालक, मंच पर मौजूद विशिष्ट जन व स्टेडियम में मौजूद खिलाडी व दर्शक हैरान रह गये। स्टेडियम तालियों की गडगडाहट से गुंज उठा। घोषणा होते ही दिव्यांग छात्रा का मंच पर सर्व प्रथम पुष्प गुच्छ व फूलों की माला से स्वयं विधायक संतराम नेताम, विधायक नारायणपुर चंदन कष्यप, जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा आदि ने अपने स्थान से उठ कर बालिका के पास जा कर स्वागत किया। बता दें यह वही छात्रा राजेश्वरी पटेल है जो दिव्यांग होने के चलते अपने सारे कार्य पैरों से करती है। और हाल ही राजेश्वरी ने अपने पैरों से एक खूबसूरत रंगोली बना कर रंगोली स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल किया था।
बेटी बचाओ बेटी पढाओं मुहिम की ओर अनुकरणीय पहल – केशकाल विधायक संतराम नेताम की इस पहल की सभी ने सराहना की है। श्री नेताम ने बताया कि मुझे जब पता चला कि राजेष्वरी राज्यस्तरीय 2021 के समापन के आयोजन में मौजूद है तो मैं खुद को रोक नहीं सका। और उसके माध्यम से मैंनें सभी बेटियों के सम्मान के लिये त्वारित निर्णय लिया है। बेटियों को आगे बढाने और पढाने के लिये उन्हे कदम कदम पर प्रोत्साहन की जरूरत है। जिसे हमें रोजमर्रा के कार्याें में सामिल करना होगा। छात्रा राजेश्वरी की लग्न और प्रतिभा से मैं बहुत प्रभावित है। इस छात्रा के इलाज के लिये जिला प्रशासन की ओर से भरपूर प्रयास किये जा रहे है। एम्स रायपुर में दो तीन सिटिंग राजेष्वरी के इलाज के लिये हो चुकी है। अब सर्जरी की तैयारी है। उसकी रायपुर एम्स में कई सर्जरी किया जाना हैं। जो कि क्रमश की जायेगी। डाॅक्टरों ने मुझे बताया है कि सर्जरी के बाद छात्रा कई कार्य स्वंय कर सकेगी। हालांकि आंषिक रूप से अषक्त रहेगी ही, पर इलाज से उसे बहुत कुछ राहत जरूरी मिलेगी। मै समय समय पर उसकी जानकारी लेता रहता हॅूं।
