छतीसगढ़कोंडागांव

30 मई 2026 // महिला पर भालू का अटैक : मक्का तोड़ने गई तो  पंजे से हाथ में बना गहरा घाव, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

कोंडागांव न्यूज़ धमाका – फरसगांव के पाटला गांव में मक्का तोड़ने गई महिला पर भालू ने हमला कर दिया, घायल महिला को जिला अस्पताल रिफर किया गया। जिसके बाद वन विभाग ने ग्रामीणों को चेतावनी जारी की

कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पाटला में एक महिला पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। खेत में मक्का तोड़ रही महिला के ऊपर हुए इस हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है।

ग्राम पाटला निवासी संजूला नेताम अपने घर के पास स्थित खेत में मक्का तोड़ने गई थीं। इसी दौरान जंगल की दिशा से आए एक भालू ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमले में संजूला के बाएं हाथ पर गंभीर चोट आई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत फरसगांव अस्पताल ले जाया गया।

फरसगांव अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति को देखते हुए संजूला को जिला अस्पताल रिफर कर दिया। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुँची और घटना स्थल का पंचनामा तैयार कर छतिपूर्ति की प्रक्रिया शुरू की।

वन विभाग द्वारा ग्राम पाटला में मुनादी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। ग्रामीणों को जंगल की ओर अकेले न जाने और खासकर छोटे बच्चों को जंगल के आसपास न भेजने की हिदायत दी गई है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!