छतीसगढ़रायपुर

30 मई 2026 // गुंडे से गुपचुप मुलाकात पड़ी भारीथाना प्रभारी सस्पेंड , अवैध कारोबार की जांच के दौरान सामने आई संदिग्ध भूमिका

रायपुर न्यूज़ धमाका – गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में अवैध शराब, गांजा और सट्टा कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया गया है

गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में अवैध शराब, गांजा और सट्टा कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल पर बड़ी गाज गिरी है। रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया गया है।

क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब, गांजा और सट्टा गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर रायपुर ग्रामीण क्राइम ब्रांच की टीम ने देर रात गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी भी टीम के साथ मौके पर मौजूद थे। इसी दौरान क्राइम टीम ने थाना प्रभारी को एक आरोपी से अलग हटकर बातचीत करते हुए देखा। यह बातचीत टीम को संदिग्ध लगी, जिसके बाद पूरे मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।

 जिस व्यक्ति से थाना प्रभारी की बातचीत हुई, वह लल्ला सोनवानी बताया जा रहा है। उस पर क्षेत्र में अवैध शराब, गांजा और सट्टा संचालन से जुड़े आरोप लगते रहे हैं। पुलिस रिकॉर्ड में उसका नाम कई बार सामने आ चुका है और उसके खिलाफ जिला बदर जैसी कार्रवाई भी की जा चुकी है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल को निलंबित करने के साथ लाइन अटैच करने का आदेश जारी किया। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को अवैध गतिविधियों पर सख्त रुख के रूप में देखा जा रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!