
दिल्ली न्यूज़ धमाका /// महिपालपुर में एक होटल व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक व्यापारी की पहचान 52 वर्षीय कृष्ण पाल सहरावत के रूप में की गई है, जो गुरुग्राम का निवासी था. उसकी बाएं कनपट्टी पर गोली लगी थी. देर रात पीसीआर को एक कॉल आई कि महिपालपुर में उनके भाई को किसी ने गोली मार दी है.पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को स्पाइनल इंजरी सेंटर पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि मृतक कृष्ण पाल सहरावत ने करीब 10 महीने पहले अपने महिपालपुर स्थित होटल डॉल्फिन इंटरनेशनल को रोशन मिश्रा को लीज पर दिया था.



