रायपुरछत्तीसगढ

निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर में सम्मिलित होकर सेवा दे रहे चिकित्सकों और सामाजिक संगठनों को सम्मानित किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा में जुटे डॉक्टरों और उनकी टीम का कार्य सच्ची मानव सेवा है और कोरोना जैसी विषम परिस्थितियों में हम सभी ने एकजुट होकर लोगों को जीवन सुरक्षा देने में अपनी जिम्मेदारी निभाई है इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने इस शिविर में सेवा दे रहे,

हैदराबाद एवं रायपुर के ख्यातिलब्ध 53 डॉक्टर उनकी टीम एवं स्वयंसेवी संगठनों को मंच से सम्मानित भी किया स्थानीय इंडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 21 अगस्त से किया जा रहा है इस शिविर में हैदराबाद व रायपुर के प्रतिष्ठित अस्पताल के सु-प्रसिद्ध चिकित्सक अपनी सेवा दे रहे हैं.

ढाई हजार से भी अधिक मरीजों ने इस शिविर का लाभ प्राप्त किया है शिविर के अंतर्गत 26 ओ.पी.डी. संचालित है जिसके अंतर्गत हर कैंसर हृदय रोग अस्थि किडनी रोग सहित हर तरह की बीमारी का उपचार-परामर्श देते हुए निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही है इस अवसर आयोजित कार्यक्रम में छ.ग. गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा महापौर एजाज़ ढेबर विधायक सत्यनारायण शर्मा नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी अजित कुकरेजा सुंदर जोगी, नीलम जगत पूर्व पार्षद राधेश्याम विभार सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य सेवा शिविरों को मानव सेवा का आधार बताते हुए सेवा दे रहे सभी चिकित्सकों उनके पैरामेडिकल स्टाफ व स्वयंसेवी संगठनों की सराहना की उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी विषम परिस्थिति में डॉक्टरों और उनकी टीम ने अभूतपूर्व सहयोग प्रदान कर इस बीमारी से जनसामान्य को बचाने में बड़ी भूमिका निभाई है.

इस अवसर पर महापौर एजाज़ ढेबर ने कहा कि हर जरूरतमंद निःशक्त व बेसहारा लोगों को संबल देने रायपुर में निरंतर इस तरह के सेवा कार्य किए जा रहे है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर निःशक्त परिवारों को जरूरी स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने यह तीन दिवसीय शिविर आयोजित किया गया है.

इस अवसर पर रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के चेयरमेन डॉ. संदीप दवे डॉ. देवेन्द्र नायक डॉ. सुनील कालडा ने भी संबोधित करते हुए जनसेवा के ऐसे कार्यक्रमों में पूर्ण सहयोग के संकल्प को दोहराया। शिविर का समापन 23 अगस्त को होगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!