रायपुरछत्तीसगढ

वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिये मुख्यमंत्री बघेल ने दिया विकास कार्यो की दी सौगात

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- सीएम भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में 33 करोड़ 96 लाख रुपए की लागत के 14 कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया. उन्होंने 30 करोड़ 13 लाख की लागत के 12 कार्यों का भूमिपूजन और 3.83 करोड़ रुपए की लागत के दो कार्यो का लोकार्पण किया.

कार्यक्रम में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिन कार्यो का भूमिपूजन किया उनमें नवा रायपुर में 4 करोड़ 86 लाख की लागत से बनने वाले संत शिरोमणी गुरू घासीदास बाबा स्मारक एवं संग्रहालय,

दुर्ग जिले के ग्राम परसदा में 9.39 करोड़ की लागत से बनने वाले अनुसूचित जाति(प्रयास) वर्ग के विद्यार्थियों के लिए स्कूल सह कोचिंग केन्द्र भवन, बेमेतरा जिले के साजा में 1.52 करोड़ की लागत से 50 सीटर प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास, मुंगेली जिले के बरमपुर में 50 सीटर प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, लागत 1.52 करोड़ शामिल हैं.

इसके अलावा मझगांव में 50 सीटर प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास, लागत 1.52 करोड़, लोरमी में 50 सीटर प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास, लागत 1.52 करोड़, लोरमी में ही 50 सीटर प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या आश्रम, लागत 1.62 करोड़, फास्टरपुर में 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, लागत 1.91 करोड़, लोरमी में 50 सीटर प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास, लागत 1.52 करोड़, रायपुर के मंदिर हसौद में 50 सीटर प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास, लागत 1.52 करोड़, रायपुर जिले के भिलाई में 50 सीटर प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास, लागत 1.52 करोड़ और कबीरधाम जिले के ग्राम डबराभांठ में 1.62 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले 50 सीटर अनुसूचित जाति कन्या आश्रम का भूमिपूजन किया.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!