दुर्गछत्तीसगढ

बारातियों पर चाकू से हमले करने वाले आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग,न्यूज़ धमाका :- दुर्ग के शक्ति नगर में आए बारातियों पर क्षेत्र के कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। सभी बाराती डोंगरगढ़ से आए थे। सभी बाराती डीजे की धुन पर नाच रहे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार एक व्यक्ति वहां से गुजरा। उसके गुजरते समय स्कूटी एक बच्चे से टकरा गई। इसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई।

इसके बाद कुछ लोगों ने चाकू निकालकर बारातियों पर हमला कर दिया। घटना में सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो लोगों की हालत गंभीर है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए शक्ति नगर में भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!