रायपुरछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ के युकां प्रभारी चंदन यादव ने ब्राह्मणों के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी

रायपुर न्यूज़ धमाका /// अखिल भारतीय युवक कांग्रेस के सचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी चंदन यादव ने कहा है कि ब्राम्हणवाद दबे कुचले वर्गों के अधिकारों पर कुठाराघात करने व कुछ उच्च जातियों को जरूरत से ज्यादा लाभान्वित करने की व्यवस्था है यादव ने ट्विट करते हुए ब्राह्मणों के खिलाफ ये टिप्पणी की है। उन्होंने अपने ट्विट में उन्होंने आरक्षण का मुददा उठाते हुए ऐसा लिखा है।

यादव ने जीबी पंत सोशल साइंस इंस्टीटयूट में प्रोफेसरों की भर्ती का मुददा उठाते हुए कहा है कि इसमें आरक्षण के संवैधानिक प्रावधानों का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन कोई नई बात नही है। पंत संस्थान में आरक्षण का उल्लंघन आपराधिक है, जांच हो और फिर से भर्ती विज्ञापित हो। लेकिन इन सबके बीच उन्होंने ब्राम्हणवाद को आड़े हाथ ले लिया।

शायद वे यह भूल गए कि वे उस कांग्रेस पार्टी के सचिव हैं जो सामाजिक एकता का संदेश देती है और सभी वर्गों का सम्मान करती है। ना कि किसी वर्ग विशेष के खिलाफ टिप्पणी करती है। आरक्षण का सवाल उठाना अलग मुददा है, जबकि ब्राम्हणवाद के खिलाफ जहर उगलना दूसरा मुददा है। हालांकि देखना होगा कि कांग्रेस पार्टी चंदन यादव के बयान से इत्तफाक रखती है, या फिर उससे किनारा करती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!