कवर्धाछत्तीसगढ

कवर्धा : 10 दिसंबर को 108 फीट ऊँचे स्तंभ में लहराएगा भगवा ध्वज, कलश यात्रा में 51 सौ महिलाएं होंगी शामिल

कवर्धा न्यूज़ धमाका /// जिले में श्री शंकराचार्य जन कल्याण न्यास कवर्धा और महामंडलेश्वरों की माने तो 10 दिसंबर को कवर्धा के लोहारा नाका चौक में 108 फीट ऊंचे भगवा ध्वजारोहण की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुबह 11 बजे श्रीराम जानकी मंदिर से 51 सौ महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी। वही कलश यात्रा दोपहर 1 बजे ध्वजारोहण स्थल में पंहुचेगा। ध्वजारोहण के बाद पीजी कॉलेज में दो बजे से धर्मसभा होगी। कार्यक्रम में शामिल होने दो सौ से अधिक की संख्या में आचार्य मठों से महामंडलेश्वर कवर्धा आ रहे हैं, जो इस धर्मसभा में शामिल होंगे।

इसके साथ ही 09 दिसंबर को जिले के बाद 108 गांव में एक साथ 03:45 बजे एक ही समय में भगवा ध्वज लगाया जाएगा, जिसमें अलग-अलग आचार्य शामिल होंगे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के सभी राजा महाराजा अपनी वेशभूषा में चलेंगे। आगे-आगे हाथियों का समूह, फिर घुड़सवार और फिर वीरांगना और 5,100 माताओं के द्वारा मंगल कलश यात्रा और जितने अखाड़ा के संत महंत आ रहे हैं वह स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद जी के साथ में चलेंगे और धर्म सभा को भी संबोधित करेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!