छतीसगढ़कवर्धा

छत्तीसगढ़ में बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत, 5 लोगों की मौत

कवर्धा न्यूज धमाका – रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर रविवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अकलघरिया गांव के पास बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, बोलेरो में सवार सभी लोग कोलकाता, पश्चिम बंगाल के निवासी थे और वे मध्यप्रदेश की ओर जा रहे थे। घटना रविवार शाम लगभग 6 बजे हुई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। चिल्फी थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन तीन अन्य लोगों ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों में तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्चा शामिल हैं।

पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और सड़क सुरक्षा को लेकर स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!