छतीसगढ़कवर्धा

पकड़ा गया शिवलिंग खंडित करने वाला: कांग्रेस का नगर बंद स्थगित, आरक्षक बर्खास्त

पकड़ा गया शिवलिंग खंडित करने वाला

कवर्धा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में हरमो स्थित शिव मंदिर की प्रतिमा खंडित करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के विरोध में कांग्रेस ने शहर बंद का ऐलान किया था, लेकिन गिरफ्तारी के बाद बंद को स्थगित कर दिया गया।

आरोपी गिरफ्तार, आरक्षक बर्खास्त

सोमवार शाम पुलिस ने मंदिर की प्रतिमा खंडित करने वाले आरोपी गौरतरिहा यादव को गिरफ्तार किया। जांच में इस मामले में पुलिस के एक आरक्षक राजू वैष्णव की संलिप्तता भी सामने आई, जिसे तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया।
एसपी धर्मेंद्र सिंह ने पुष्टि की कि दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

कांग्रेस ने उठाए सवाल

कांग्रेस शहर अध्यक्ष अशोक सिंह ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा—

“मंदिर की प्रतिमा खंडित करने वाले आरोपी पर कार्रवाई में इतना वक्त क्यों लगा? यह पुलिस की लीपापोती है, जो कांग्रेस के शहर बंद के ऐलान के बाद की गई।”

अशोक सिंह ने स्पष्ट किया कि शहर बंद को स्थगित जरूर किया गया है, लेकिन उनकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!