
रायपुर न्यूज धमाका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आज हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें गरीबों के लिए पीडीएस चना वितरण से लेकर नवा रायपुर में आईटी उद्योगों को बढ़ावा देने तक के प्रस्ताव शामिल हैं।
कैबिनेट के मुख्य निर्णय
- पीडीएस चना खरीदी और वितरण
- अनुसूचित क्षेत्र एवं माडा पॉकेट में रहने वाले अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के परिवारों को हर महीने मिलने वाले 2 किलो चना की खरीदी अब NeML ई-ऑक्शन प्लेटफार्म के माध्यम से की जाएगी।
- खरीदी पर 0.25 प्रतिशत या इससे कम ट्रांजैक्शन/सर्विस चार्ज लगेगा।
- जुलाई 2025 से नवंबर 2025 तक जिन हितग्राहियों ने चना नहीं लिया है, उन्हें पात्रतानुसार दिसंबर 2025 तक वितरण कर दिया जाएगा।
- नवा रायपुर में आईटी उद्योग को बढ़ावा
- सूचना प्रौद्योगिकी (IT/IITS) उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहित करने के लिए 90 एकड़ भूमि रियायती प्रीमियम दर पर आवंटित करने का निर्णय लिया गया।
- इस फैसले का उद्देश्य आईटी क्षेत्र में निवेश आकर्षित करना और औद्योगिक विकास को गति देना है।
- आईटी कंपनियों की स्थापना से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, साथ ही नवा रायपुर में आर्थिक गतिविधियां और शहरीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।
- इससे क्षेत्र में आधारभूत संरचना का विकास होगा और स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।



