छतीसगढ़कवर्धा

लक्ष्मी पूजन पर निषाद समाज ने निभाई परंपरा, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को सौखी ओढ़ाकर किया सम्मान

कवर्धा न्यूज धमाका – लक्ष्मी पूजन के शुभ अवसर पर निषाद समाज ने अपनी प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा का निर्वहन करते हुए सोमवार को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के कवर्धा स्थित निवास पर पहुंचकर उन्हें सौखी ओढ़ाकर आत्मीय सम्मान प्रदान किया।

समाज के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष लक्ष्मी पूजन के दिन वे मछली पकड़ने के जाल के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। यह परंपरा समाज की मेहनतकश जीवनशैली और जल-जीवन से जुड़ी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने निषाद समाज की परंपराओं की सराहना करते हुए कहा कि,
“ऐसी लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाती हैं और समाज में एकता का भाव जगाती हैं।”

कार्यक्रम में समाज के महिला-पुरुष और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और एकता, समृद्धि एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!