रायपुर

CG Board Exam : गणित से लगता है डर,छात्र ने पूछा कि अंग्रेजी में लिखना कितना है,उत्तर  

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- सीजी बोर्ड परीक्षा गणित से डर लगता है। कहीं कठिन सवाल आ गए तो क्या करूंगा? पढ़ाई करूं तो कैसे करूं ? ये सवाल जब 10वीं के छात्र ने पूछे तो समस्या का समाधान कर रहे विशेषज्ञ मुस्करा उठे और फोन पर ही तसल्ली देते हुए बोले- बेटा, पढ़ाई से डरना क्या है।

गणित रटने का विषय नहीं

गणित कोई रटने का विषय नहीं है। जितना आता है, उसको लगातार अभ्यास करते रहो। एक उदाहरण को समझ लेंगे तो उसी तरह के सवालों को हल कर लोगे। गणित के फार्मूले न भूलें, इसलिए उन्हें कहीं अपने घर के में ही चिपकाकर रख लो। पिछले सालों के सवालों को पढ़ते रहो। बता दें कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा के लिए स्थापित हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 18002334363 पर विद्यार्थियों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।

अंग्रेजी में कितना लिखना है का यह दिया जवाब

12वीं की एक छात्रा ने पूछा कि अंग्रेजी में कितना लिखना है? प्रबोध से पढ़ लेंगे तो क्या पर्याप्त है? इस पर विशेषज्ञों ने कहा कि कोई भी किताब, जिसमें पिछले सालों का प्रश्न-पत्र हो, उन प्रश्नोंउत्तर लिखकर याद कर लें। अंग्रेजी में एक प्रार्थना पत्र और निबंध लेखन आता ही है। इसके अलावा ग्रामर से सवाल रहते हैं। इसलिए ग्रामर की मूल बातों को ध्यान से पढ़ लें तो आपको कोई दिक्कत नहीं होगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!