रायपुरछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ के जम्परोप खिलाडियों द्वारा रिकार्ड बनाने पर कैट सी.जी. चैप्टर ने खिलाड़ियों का सम्मान किया

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका :- कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी चेयरमेन प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव परमानन्द जैन महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ के जम्परोप खिलाडियों द्वारा रेकार्ड बनाने पर कैट सी.जी. चैप्टर ने खिलाडियो का सम्मान किया कैट के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी ने बताया कि  छत्तीसगढ के जम्परोप खिलाडियों द्वारा रेकार्ड बनाने पर कैट सी.जी. चैप्टर ने खिलाडियो का सम्मान किया।

उन्होने कहा कि कर्नाटक में आयोजित की गई में 19वीं राष्ट्रीय सबजूनियर सीनियर जम्परोप फेडरेशन कप राष्ट्रीय स्पर्धा  में छत्तीसगढ के खिलाडियों ने जम्प का नया रिकार्ड बनाया है। छत्तीसगढ प्रदेश के लिए बहुत गर्व की बात है इसी कड़ी में कैट सी.जी. चैप्टर के प्रदेश मंत्री नरेश चन्दानी के सुपुत्र गोपश चंदानी ने इस स्पर्धा में  छत्तीसगढ़ की टीम का हिस्सा रहे गोपश चंदानी ने इस इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

गोपेश चंदानी ने छत्तीसगढ का  गौरव बढ़ाते हुए जम्प रोप में गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड मे अपना नाम दर्ज कराया है कैट सी.जी. चैप्टर ने गोपश चंदानी सहित छत्तीसगढ के जम्परोप खिलाडियों को सम्मानित  किया और उन्हे हार्दिक बधाई देते हएु उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कैट सी.जी. चैप्टर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!