रायपुर

पॉलिथिन लाइए और एक प्लेट गरमा-गर्म नाश्ता पाइए, रायपुर में शुरू हुआ फूड बैंक, शहर को प्लास्टिक फ्री बनाने की कवायद

रायपुर न्यूज़ धमाका // छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक फूड बैंक शुरू हुआ है। यहां पर लोगों को गरमा गर्म नाश्ता मिलेगा। यहां एक स्कीम भी लागू की गई है, जिसे महापौर एजाज ढेबर ने लॉन्च किया। इसके तहत आप 1 किलो पॉलिथीन लेकर यहां आएंगे और गरमा गर्म नाश्ता मुफ्त में पाएंगे। महापौर एजाज ढेबर ने बताया कि शहर को प्लास्टिक फ्री करने के मकसद से इस अभियान की शुरुआत की जा रही है। यहां आए प्लास्टिक को उपयोग से हटा दिया जाएगा। इसे केंद्रीय गाइडलाइन के मुताबिक नष्ट किया जाएगा।

यह फूड बैंक रायपुर के शास्त्री बाजार में शुरू किया गया है। इसका संचालन शहर की महिला स्व सहायता समूह जानवी महिला समूह को सौंपा गया है। महिलाओं की टीम यहां पर लोगों के लिए नाश्ता तैयार करेगी और प्लास्टिक की पॉलीथिन लेकर आने वालों को यह नाश्ता मुफ्त में दिया जाएगा। एक तरह से ये प्लास्टिक जमा करने का अभियान है।

रायपुर के महापौर एजाज ढेबर और जोन कमिश्नर विनय मिश्रा ने बताया कि ऐसी व्यवस्था रायपुर शहर में पहली बार की जा रही है। यह न सिर्फ शहर को साफ रखने बल्कि पर्यावरण के संरक्षण के लिहाज से भी अनूठा प्रयोग है, जिसे लोगों का सपोर्ट मिलेगा।

कार में भी डस्टबिन अनिवार्य
नगर निगम रायपुर ने कारों में भी डस्टबिन अनिवार्य कर दिया है। महापौर एजाज ढेबर के निर्देश के बाद से गाड़ियों के सभी शो रूम नई कारों के साथ डस्टबिन दे रहे हैं। नगर निगम का निर्देश है कि कारों में डस्टबिन हमेशा हो और कचरा इसी में डाला जाए, बाद में कूड़ा किसी सही जगह पर फेंका जाए। रायपुर में डस्टबिन को लेकर इस तरह की अनिवार्यता पहली बार है। दरअसल स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में रायपुर को देश का सबसे साफ शहर बनाने की कवायद जारी है।

सिंगल यूज प्लास्टिक भी बैन
1 जुलाई से छत्तीसगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक भी बैन कर दिया जाएगा। हाल ही में गोलबाजार में 7 दुकानों में छापा मारकर नगर निगम की टीम ने लगभग 200 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त किया था, कारोबारियों पर कुल 20 हजार रुपए का फाइन भी लगाया गया। सिंगल यूज प्लास्टिक की कैटेगरी में प्लास्टिक स्टिक वाले ईयरबड, गुब्बारे की स्टिक, प्लास्टिक झंडे, कैंडी स्टिक, थर्माकोल, प्लास्टिक कप, प्लेट, चम्मच, ग्लास वगैरह शामिल हैं। इसे लेकर भी दुकानों की जांच जारी है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!