
न्यूज़ धमाका :- पाकिस्तान की राजनीति के लिए आज अहम दिन हैं. क्योंकि नेशनल असेंबली में वोटिंग होनी है. लिहाजा इमरान खान सरकार रहेगी या नहीं, ये तो वोटिंग के बाद ही तय होगा. बता देें कि इमरान को सत्ता बचाने के लिए 172 का जादुई आंकड़ा छूना होगा. वहीं विपक्षी दल ने भी कमर कस ली है.लेकिन मौजूदा वक्त में इमरान खान की सरकार को 142 सांसदों का ही समर्थन हासिल है, जबकि विपक्ष अपने साथ 199 सांसदों के होने का दावा कर रहा है.



