रायपुरछत्तीसगढ

पीएम मोदी के नाम पर ही चुनाव में भाजपा को मिलती है सफलता :- रमन सिंह

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह आज भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के नामांकन रैली में शामिल होने कांकेर पहुंचे थे। भानुप्रतापुर उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम ने शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन दाखिल किया। इस दौरान नामांकन रैली पूर्व सीएम रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु साव समेत कई दिग्गज नेता उपस्थित थे।

वहीं, नामांकन रैली में शामिल होने के लिए जाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वापसी में धमतरी में रुके। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कई बातों का जवाब दिया। 2023 चुनाव पीएम मोदी के चेहरे पर लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, पूरे देश में पीएम मोदी से बड़ा कोई चेहरा नहीं है।

पीएम मोदी के नाम पर ही चुनाव में भाजपा को सफलता मिलेगी। प्रदेश में भाजपा के सीएम चेहरे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि, सीएम बनने की कोई चिंता कर रहा तो वह गलत है। प्रदेश के मुखिया का चेहरा विधायक दल तय करेगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!