बलौदाबाजारछत्तीसगढ

फेसबुक की दोस्ती ने महिला को बनाया हवस का शिकार

बलौदाबाजार-भाटापारा,न्यूज़ धमाका :- बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में सरकारी महिला कर्मचारी से रेप का मामला सामने आया है। एक शादीशुदा टीचर ने पहले तो उससे फेसबुक में दोस्ती की थी। फिर कहा था कि मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं। इसके बाद उससे डेढ़ साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा है। अब पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र का है।

इस केस में 35 साल की पीड़ित महिला ने शिकायत की थी। उसने बताया कि डेढ़ साल पहले उसकी दोस्ती फेसबुक के जरिए पलारी निवासी दयाराम ध्रुव(40) से हुई थी। उस दौरान दयाराम ने महिला को यह बताया था कि वह सर्व आदिवासी समाज का उपाध्यक्ष है। तुम्हारी शादी नहीं हो रही है। तुम मुझे अपना बायोडेटा दे दो मैं उसे अपने ग्रुप में डाल दूंगा। उससे तुम्हारी शादी आसानी से हो जाएगी।

इसके बाद दयाराम और महिला के बीच बातचीत होने लगी। दोनों काफी देर-देर तक बात किया करते थे। उस वक्त टीचर ने खुद को बारे में यह भी कहा थी मैं भी शादीशुदा नहीं हूं। यही वजह थी कि दोनों के बीच बातचीत बढ़ती गई। आरोपी टीचर पलारी इलाके धमनी में स्कूल में सहायक टीचर के रूप में पदस्थ है।

बताया गया कि बातचीत के कुछ दिन बाद आरोपी ने महिला से कह दिया कि मैं तुम्हें पसंद करता हूं। तुमसे शादी करना चाहता हूं। लड़की भी उसकी बातों में आ गई और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। इसके बाद उसने लड़की से शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। महिला ने उससे तब भी यह कहती थी कि चलो शादी कर लेते हैं,

तो वह आज-कल करता रहता था। ऐसा करते हुए डेढ़ साल से ज्यादा का वक्त बीत गया। मगर आरोपी ने शादी नहीं की। इस बीच कुछ दिन पहले महिला ने फिर से टीचर से शादी करने का दबाव बनाया। मगर टीचर ने साफ इनकार कर दिया कि मैं शादी नहीं कर पाऊंगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!