छत्तीसगढबालोद

भाजपा पार्षद को घर से घसीटकर सड़क पर पटका! अतिक्रमण के खिलाफ नाराज महिलाओं का गुस्सा फूटा

बालोद न्यूज़ –  जिले के गुरूर नगर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई से कुछ महिलाएं ​इस कदर नाराज हो गईं कि वे एक भाजपा पार्षद को घर से ​​घसीटकर सड़क पर पटक दिया। ये तो गनीमत रहीं कि हाइवे पर इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। इस दौरान पार्षद के परिजन और आस पास के लोगों ने उन्हें छुड़ाया और वापस घर में ले गए। महिला पार्षद ने मारपीट करने वाली महिलाओं के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज करा दी है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के गुरूर नगर में आज सुबह से ही परिसर में तोड़फोड़ को लेकर शहर पूरी तरह छावनी में तब्दील हो गया था। इसी बीच एक वीडियो ने पूरे शहर में हंगामा खड़ा कर दिया। प्रशासन की कार्रवाई से नाराज महिलाओं ने शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड की महिला पार्षद के साथ जमकर मारपीट कर दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है और आगे कार्रवाई कर रही है। महिला पार्षद का नाम कुंती सिंह है और वह शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड की पार्षद है। उसी परिसर से ताल्लुक रखने वाली कुछ महिलाओं ने घर से खींचते हुए निकाला और सड़क पर ले जाकर पटक दिया। उसी वक्त कुछ सेकंड पहले ही हाईवे से एक ट्रक गुजरी थी, महिलाओं की इस हरकत से महिला पार्षद की जान भी जा सकती थी। महिलाओं की यह करतूत वहीं पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

 इस मामले में थाना प्रभारी दिनेश कुर्रे ने बताया कि है कि पार्षद की तरफ से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। घटना के वीडियो के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि आज गुरुर नगर के बाजार चौक में निर्माणाधीन 45 परिसरों को पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बुलडोजर से ढहा दिया है। परिसर से जुड़े लोग इस कार्रवाई से काफी गुस्से में नजर आए। उन्होंने सभी पार्षदों का दरवाजा खटखटाया और जो पार्षद मिला उन्हें भला बुरा कहने लगे। इन पार्षदों में प्रमुख रूप से कुंती सिंह शामिल रही। इसके बाद कुछ लोग हाथों में पत्थर लेकर भाजपा कार्यालय भी पहुंचे थे, परंतु वहां पर ताला लगा हुआ था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!