रायपुरछत्तीसगढ

रायपुर रेलवे स्टेशन में डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक का सोना जब्त, डीआरआई और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई

रायपुर न्यूज़ धमाका //  राजस्व आसूचना निदेशालय डीआरआई रायपुर जोनल और आरपीएफ रायपुर की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी का बड़ा खुलासा किया है. रायपुर रेलवे स्टेशन से 3.332 किलोग्राम सोने के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

जानकारी के मुताबिक रायपुर रेल्वे स्टेशन में राजस्व आसूचना निदेशालय डीआरआई और आरपीएफ की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की है.डीआरआई ने अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी का बड़ा खुलासा किया है. रायपुर रेल्वे स्टेशन से 3.332 किलोग्राम अंतराष्ट्रीय सोना के साथ 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है. शातिर तस्कर सोने की बिस्किट और इट को कमर में बांधकर तस्करी को अंजाम दे रहा था. आरोपी से जब्त सोने की कीमत डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक डीआरआई की 4 सदस्यीय टीम ने आरपीएफ की मदत लेकर छापेमार कार्रवाई की है. दुरंतो एक्सप्रेस पश्चिम बेंगाल के हावड़ा जंक्शन से बिलासपुर, रायपुर होते हुए CST जंक्शन जा रही थी, लेकिन डीआरआई की टीम ने तस्करी के मामले का पर्दाफाश कर दिया है. डीआरआई की विशेष टीम अब पूरे तस्करी में मुख्य धार की खोज में जुट गई है. आने वाले समय मे टीम कई अन्य राज्यों में दबिश दे सकती है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!