रायपुरछत्तीसगढ

राजधानी में देशी कट्टा के साथ आरोपी गिरफ्तार

रायपुर न्यूज़ सायबर सेल की टीम को सूचना मिली थी, कि थाना सरस्वती नगर क्षेत्रांतर्गत कोटा में एक व्यक्ति अपने पास कट्टा व जिंदा कारतूस रखा है जिसे लेकर घुम रहा है, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुए सायबर सेल एवं थाना सरस्वती नगर की संयुक्त टीम को आरोपी की पतासाजी कर कट्टा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। पतासाजी के दौरान व्यक्ति को कोटा स्थित सुयश अस्पताल के पास चिन्हांकित कर पकड़कर पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम कमलेश साहू निवासी टीचर्स कॉलोनी कोटा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा कमलेश साहू की तलाशी लेने पर उसके पास 01 नग देशी कट्टा एवं 03 नग जिंदा कारतूस रखा होना पाया गया। कट्टा व कारतूस रखने के संबंध में कमलेश साहू से वैध दस्तावेज की मांग की गई, परंतु उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई भी वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया।आरोपी कमलेश साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग देशी कट्टा एवं 03 नग जिंदा कारतूस जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 165/21 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!