कवर्धाछत्तीसगढ

सकरी नदी पार करते:-दो युवकों के बीच हुआ विवाद,एक युवक घायल

कवर्धा,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में इन दिनों जिले में ब्लैड, चाकूबाजी, हत्या समेत गंभीर अपराधों के मामले बढ़ गए है. रविवार को विवाद के बाद दो युवकों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. आरोपी फरार है. घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

देर रात सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राम मंदिर के पास का है. जहां सकरी नदी पार कर रहे दो युवक आकाश गुप्ता और कृष्णा यादव का कुछ युवाओं से विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी युवक अपने अन्य साथियों को बुलाकर दोनों युवक से मारपीट करने लगे. इसी दौरान एक आरोपी ने युवक के गले पर ब्लेड से हमला कर दिया.

आरोपी युवकों ने दूसरे युवक का पैर तोड़ दिया और फरार हो गए. घायलों को पुलिस ने पेट्रोलिंग वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उनका इलाज जारी है. घायल आकाश गुप्ता के गले में चोट आई है. कृष्णा यादव का पैर टूट गया है. परिजनों को मामले की जानकारी दे दी है. आरोपियों की तलाश की जा रही है, फिलहाल आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!