रायपुरछत्तीसगढ

माना इलाके में दो नशेड़ी युवकों ने बुजुर्ग की कर दी हत्या,कुंए में मिला शव

रायपुर,न्यूज धमाका:-राजधानी रायपुर के माना इलाके में कुंआ में मृत मिले बुजुर्ग की मौत की हत्या सुलझ गई है। सिगरेट का पैसा मांगने पर दो युवकों ने नशे की हालत में बुजुर्ग की हत्या कर शव को कुंआ में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना में उपयोग किये गए हथियार जब्त कर लिया गया है। माना बनरसी निवासी बीरेंद्र बर्मन चखना सेंटर चलाते थे। 3 नवंबर की रात उनके पास रूपेश यादव और कोमल यादव आए। दोनों ने पार्टी करने के लिए सामान खरीदा।

कुछ देर बाद आए और सिगरेट खरीदी। बीरेंद्र ने उनसे सिगरेट का पैसा मांगा। आरोपी पैसा देने में आनाकानी करने लगे। इसी बात पर उनके बीच विवाद हुआ। आरोपियों ने बुजुर्ग की पत्थर से मार-मारकर हत्या कर दी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!