रायपुरछत्तीसगढ

कवर्धा विवाद : मंत्रियों के दबाव में नहीं ले रहा निर्णय – पूर्व मंत्री रमन सिंह

रायपुर न्यूज़ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा की एफआईआर करने में 48 घंटे लग जाते हैं. उसके बाद भी एकतरफा कार्रवाई हो रही है. यह बात पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कवर्धा में पुलिस लाठीचार्ज में घायल पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात के लिए रायपुर से रवाना होने से पहले कही मीडिया से चर्चा में कहा कि कवर्धा को शांति का टापू कहा जाता है, ऐसी जगह पर इस तरह की परिस्थिति क्यों निर्मित हुई? कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद कवर्धा में विस्फोटक जैसी स्थिति निर्मित हुई, वहां धारा 144 कभी भी नहीं लगाई गई थी. लोगों से इस बात की जानकारी लेने की कोशिश करूंगा. घटना की वजह जानने का प्रयास करूंगा कि ऐसी परिस्थितियां निर्मित क्यों हो रही उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्रियों के दबाव में प्रशासन निर्णय नहीं ले रही है, एफआईआर करने में 48 घंटे लग जाते हैं. उसके बाद भी एकतरफा कार्रवाई हो रही है. 100 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तार कर ये समाज के समाज को क्या दिखाना चाहते हैं. क्या कवर्धा के लोगों को धमकाकर, कवर्धा जिले को बंधक बनाकर शांति स्थापित हो सकती है? मामले में न्यायिक जांच की जरूरत है, दोनों पक्षों कार्रवाई होनी चाहिए

रमन सिंह ने भूपेश के उत्तरप्रदेश दौरे पर कसा तंज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के यूपी दौरे को लेकर कहा पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कुछ बताने लायक नहीं है, इसलिए वो उत्तर प्रदेश जा रहे हैं. छत्तीसगढ़ को कोई नहीं जानता, छत्तीसगढ़ में भू-माफिया, रेत माफिया, शराब माफिया का राज चल रहा है. छत्तीसगढ़ कर्ज के बोझ से डूबा हुआ है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!