मनोरंजन

अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स लेने के आरोपों को लेकर चर्चा में हैं , कोर्ट ने अभी तक आर्यन को जमानत नहीं दी है

Drug Case में बेटे की गिरफ्तारी पर बोले थे जैकी चैन, शर्मिंदा हूं क्योंकि मैंने सही परवरिश नहीं की

मुंबई न्यूज़ धमाका । शाहरुख और आर्यन के समर्थन में ऋतिक रोशन से लेकर जॉनी लीवर तक कई बड़े नाम सामने आए हैं। वहीं अभिनेत्री कंगना रनौत ने इस मामले में ऋतिक रोशन की पोस्ट को लेकर कटाक्ष भी किया है। लेकिन आज हम यहां आपको बता रहे एक ऐसे मामले के बारे में जब प्रसिद्ध सुपर स्टार जैकी चैन भी एक समय अपने बेटे की ड्रग्स मामले में गिरफ्तारी के कारण सुर्खियों में आ गए थे और उन्होंने इस बात को लेकर शर्मिंदगी झेलते हुए खेद भी प्रकट किया था। जैकी चैन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी कहा कि मुझे पता है कि मैंने बहुत बड़ी गलती की है औरअब से करीब सात साल पहले साल 2014 में जैकी चैन को भी उसी स्थिति से गुजरना पड़ा था, जैसा आज शाहरुख खान के साथ हो रहा है। तब जैकी चैन अपने बेटे जेसी चैन की वजह से मुश्किल स्थिति में थे। उन्होंने जेसी पर लगे आरोपों के बाद मीडिया के सामने आकर कहा था, ‘मैं बहुत शर्मिंदा हूं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मैं अपने बेटे की हरकत पर बहुत गुस्सा और शर्मिंदा हूं। जैकी चैन के बेटे जेसी चैन को 2014 में बीजिंग में ड्रग्स के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। चीन की पुलिस ने तब पुष्टि की थी कि जेसी चैन के घर में 3.5 ओंस से अधिक मारिजुआना मिला है। इस खबर से पिता जैकी चैन को शर्मिंदगी उठानी पड़ी।खास बात ये है कि जब बेटे की गिरफ्तारी हुई, उस दौरान जैकी चैन चीनी पुलिस के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल विभाग के लिए ब्रांड एंबेसडर थे। इस पूरे मामले के बाद जैकी चैन को काफी शर्मिंदगी झेलना पड़ी थी और पूरी दुनिया से माफी मांगी!जैकी चैन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी कहा कि मुझे पता है कि मैंने बहुत बड़ी गलती की है और मुझे उस गलती की सजा मिली है। जिसके लिए मैं माफी मांगता हूं और भविष्य में ऐसा गलत काम कभी नहीं करूंगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!