रायपुरछत्तीसगढ

दो लाख 60 हजार रुपये महिला के खाते से एक-एक करके कट गए,पैसे वापस नहीं हुए

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- राजधानी शिक्षिका से ठगी का मामला सामने आया है। कोरियर सर्विस के नाम पर लाखों की ठगी की गई है। शिक्षिका की रिपोर्ट पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीडी नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एन कविता देव ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गूगल पर सर्च किया था कोरियर कंपनी का नंबर

जानकारी के अनुसार कविता देव ने बैंक से लोन लेकर पाटन में खेती का काम शुरू किया था। वह अपने माल की सप्लाई करने के लिए गूगल पर रायपुर कोरियर सर्विस का नंबर सर्च किया था। गूगल में मिले नंबर पर कविता देव ने बात माल सप्लाई के बारे में बात की। कोरियर सर्विस देने वाले ने महिला को भरोसे में लिया और आनलाइन फार्म भरने के लिए एक लिंक भेजा। जिसको खोलने पर महिला ने उसमें अपना नाम और अकाउंट नंबर डाला।

पैसे वापस नहीं होने की पुलिस से की शिकायत

अकाउंट नंबर डालने के बाद महिला के खाते से पहले 25-25 रुपये हजार कटे। महिला ने जब पैसे कटने की बात कोरियर सर्विस वाले से की तो उसने कहा पैसे वापस हो जाएंगे। गलती से कट गए। इसके बाद दो लाख 60 हजार रुपये महिला के खाते से एक-एक करके कट गए लेकिन पैसे वापस नहीं हुए। महिला को जब धोखाधड़ी का अंदेशा हुआ तो उन्होंने जाकर थाने में और साइबर सेल में शिकायत दर्ज की।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!