रायपुरछत्तीसगढ

प्रदेश में पूर्वी से हवा आने शुरू,मौसम शुष्क रहेगा

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- प्रदेश में अब पूर्वी हवा आनी शुरू हो गई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इसके चलते रविवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी।

रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा। गर्मी में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और दोपहर की चुभन बढ़ने लगी है। रायपुर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान एआरजी बलरामपुर में 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस साल अधिक पड़ेगी गर्मी

रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इस साल पूरे फरवरी में ठंड बनी रही और अब गर्मी में भी बढ़ोतरी होती जा रही है। मौसम विभाग का अनुमान भी है कि इस साल पिछले वर्षों की तुलना में गर्मी ज्यादा पड़ेगी। अब मौसम शुष्क रहने के कारण आकाश भी साफ रहेगा और किसी भी प्रकार से मौसम में बदलाव होने के संकेत नहीं हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!