पाटनदुर्ग

कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा एक करोड़ रुपए की लागत से निर्मित बन चुका समरसता का प्रतीक

पाटन,न्यूज़ धमाका :- ग्राम अखरा स्थित भगवान जगन्नााथ मंदिर ट्रस्ट द्वारा स्थापना दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः 9 बजे सत्यनारायण पूजा भागवताचार्य पंडित कृष्ण कुमार तिवारी के द्वारा विधि-विधान से किया गया। ततपश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चोवाराम वर्मा, केन्द्रीय अध्यक्ष छग मनवा कुर्मी समाज, अध्यक्षता अमरचंद वर्मा, मुख्य न्यासी जगन्नााथ मंदिर अखरा, विशेष अतिथि सांसद विजय बघेल, संरक्षक जगन्नााथ मंदिर अखरा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि चोवाराम वर्मा ने कहा कि अखरा स्थित भगवान जगन्नााथ मंदिर में दर्शन करने का हमें सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

मुख्य न्यासी अमरचंद वर्मा ने मंदिर का इतिहास बताते हुए कहा कि मंदिर की सुंदरीकरण हेतु मंदिर परिसर में सत्संग भवन, भोजनालय एवं शुलभ शौचालय हेतु एक करोड़ तेरह लाख पैसठ हजार रुपये की राशि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा स्वीकृत किया गया है। जिस पर कार्य निर्माणाधीन है।

कार्यक्रम को पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष दुव्य सीताराम वर्मा, मन्नाूलाल परगनिहा, मेहत्तर राम वर्मा राज प्रधान पाटन राज, ब्रिगेडियर विजय कश्यप ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में संरक्षक डा एलएन वर्मा, देवप्रसाद वर्मा, कौशल आडिल, केदार कश्यप आदि थे।

106 साल से निरंतर पूजा

छत्तीसगढ़ का एक गढ़ है पाटन और यहां 106 साल पहले विराजे थे भगवान जगन्नााथ। मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा एक करोड़ रुपए की लागत से निर्मित यह मंदिर सामाजिक समरसता का प्रतीक बन चुका है। पांच मार्च को मंदिर का एक सौ सातवां स्थापना दिवस मनाया गया। पाटन क्षेत्र कुर्मी बाहुल्य इलाका है और इनकी गिनती संपन्ना किसानों में होती है। कुर्मी समाज की अपनी एक सामाजिक न्याय व्यवस्था है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!