
अंडा,न्यूज़ धमाका :- ग्राम निकुम में आयोजित तीन दिवसीय नाचा महोत्सव के दूसरे दिन कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में नाटक, गम्मत सहित अनेक प्रस्तुति दी गई। इस दौरान मंचीय प्रस्तुति देने वाले कलाकारों के साथ-साथ नाचा के क्षेत्र में अपने जीवन अर्पित करने वाले बुजुर्ग कलाकारों का सम्मान किया गया।
लोककला (नाचा) विधा को सशक्त बनाने के साथ-साथ उनके संरक्षण के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ अंचल के साहित्यकार, वरिष्ट कलाकार अपनी उपस्थिति दे रहे हैं। कार्यक्रम में
प्रतिदिन पांच हजार से भी अधिक दर्शक आनंद उठा रहे हैं।
समापन अवसर में अतिथि के रुप में प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विशेष अतिथि के रूप में आबकारी मंत्री कवासी लखमा, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, मंत्री गुरु रूद्र कुमार, मंत्री अमरजीत भगत, विधायक कुंवर सिंह निषाद, संसदीय सचिव दलेश्वर साहू, विधायक अरुण वोरा, अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग शालिनी रिवेन्द्र यादव, अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग देवेन्द्र देशमुख, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित होगें। साथ ही साहित्यकार कलाकार एवं कला प्रेमियों का आगमन होगा।
इन्होंने दी प्रस्तुति
मोर चिरइया के फूल नाचा पार्टी पुलिया कनेरी बालोद, जय मां शीतला नाचा पार्टी भानपुरी धमतरी, धरती के पूजा नाचा पार्टी हाट चरोदा रायपुर, जय मां खल्लारी नाचा पार्टी सुखरी डबरी महासमुंद, नवा किरण नाचा पार्टी भंडारपुर राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ी नाचा रंग धारा ओनवा रवेली महासमुंद, गरीब किसान नाचा पार्टी कोको बोनों कवर्धा, मां अंबे की खोज नाचा पार्टी हुधोटोला, सदाबहार नाचा पार्टी उमरिया बेमेतरा ने बहुत ही सराहनीय प्रस्तुती दी।



