रायपुर

प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाईट्रोसन-10 के साथ आरोपी अल्ताफ रजा को पुलिस ने किया
गिरफ्तार

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-रायपुर विवरण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप की अवैध रूप से खरीदी-बिक्री एवं अवैध रूप से इस व्यवसाय में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने हेतु अपने अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर अवैध नशीली टेबलेट/सिरप के कारोबार की सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 27.02.2022 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना माना क्षेत्रांतर्गत स्थित बस स्टैण्ड पास एक लड़का प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा है जो कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक माना कैम्प एल.सी.मोहले द्वारा थाना प्रभारी माना कैम्प शरद चन्द्रा को आरोपी को टेबलेट के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना माना कैम्प पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के लड़के की पतासाजी करते हुए लड़के को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। टीम के सदस्यों द्वारा पूछताछ करने पर लड़के ने अपना नाम अल्ताफ रजा उर्फ विक्की निवासी टिकरापारा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें कार्टून की तलाशी लेने पर कार्टून के अंदर नाईट्रोसन -10 नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया। उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने के संबंध में वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अलग अलग डिब्बों में रखें कुल 1900 नग नाईट्रोसन -10 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना माना कैम्प में अपराध क्रमांक 56/22 धारा 22ख नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

आरोपी पूर्व में भी प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ उड़ीसा में पकड़ा गया था, जिस पर आरोपी उडीसा में नारकोटिक्स एक्ट के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपी-
अल्ताफ रजा उर्फ विक्की पिता मोह0 असलम उम्र 23 साल निवासी संजय नगर थाना टिकरापारा रायपुर।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!