विदेश न्यूज़ धमाका /// रूस यूक्रेन युद्ध को चौथा दिन हो गया है और अब सूत्रों से खबर मिली है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन परमाणु हमला कर सकते हैं। इसी खबर के सामने आते ही यूएन परमाणु निगरानी एजेंसी ने आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक में 35 देश शामिल होंगे। इससे पहले भारत में पीएम नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन संकट पर हाई लेवल मीटिंग कर रहे हैं।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के परमाणु निरोध बल को अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है। दशकों बाद किसी देश ने पहली बार परमाणु हमले की धमकी दी है। इस आदेश के बाद से ही यूएन न्यूक्लियर निगरानी एजेंसी ने भी आपातकालीन बैठक बुलाई है और यह बैठक बुदवार को होगी, जिसमें इस बैठक में 35 देश शामिल होंगे।
ALSO READ : नशीली दवाई के साथ तस्कर गिरफ्तार
अभी हाल ही में यूक्रेन पर हमले से पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दुनिया के सभी देशों को धमकी दी थी। इसमें नाटो भी शामिल था। राष्ट्र के नाम अपने भाषण में पुतिन ने कहा था कि अगर किसी भी देश में हस्तक्षेप करने की कोशिश की तो उनके पास हथियार होंगे।
पुतिन की मंशा से साफ हो गया था कि उनकी सरकार यूक्रेन में जारी युद्ध परमाणु युद्ध में बदल सकती है। रूस दुनिया की सबसे बड़ी परमाणु शक्तियों में से एक है। रूस के पास बड़ी संख्या में हथियार हैं। दुनिया के कई देशों को रूस हथियार और उपकरण सप्लाई करता है।
साल 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से किसी भी देश ने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया गया। साथ ही कई देशों से परमाणु टेस्ट न करने के लिए भी कहा गया था। अमेरिका ने जापान पर परमाणु अटैक किया था। इस हमले में कम से कम 2 लाख से ज्यादा लोग मारे गए थे।




