संवाददता सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज़ धमाका :- भारत देश में उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनावी सियासत की गर्मा गर्मी बहुत बढ़ी हुई है , वहीं छत्तीसगढ़ में भी उत्तरप्रदेश चुनाव के परिणाम का बेसब्री से इंतेजार है क्योंकि छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तरप्रदेश के पर्यवेक्षक बने है तब से उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ से कई नेतागण उत्तरप्रदेश के अलग अलग विधानसभा में डेरा जमाए हुए है , वहीं भूपेश बघेल के सबसे करीबी माने जाने वाले प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री राम गिंडलानी को प्रतापगढ़ जिले के रामपुर खास विधानसभा के लिए एआईसीसी प्रभारी नियुक्त किया गया है ,
राम गिंडलानी के नेतृत्व में उनकी टीम 3 महीने से लगातार रामपुर खास में चुनावी दौरे , जनसभा और मीटिंग आयोजित कर कांग्रेस पार्टी की जीत दर्ज कराने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है , गिंडलानी ने बताया कि रामपुर खास विधानसभा से इस बार फिर से पूर्व राज्यसभा सांसद की प्रमोद तिवारी की सुपुत्री आराधना मिश्रा ( मोना जी ) कांग्रेस प्रत्याशी है और जनता से मोना जी एवं उनके परिवार का बहुत ही घनिष्ठ सबंध है क्योंकि उन्होंने अपने विधानसभा में ढेर सारे जनहित के काम किये है और अपने जनहित कामो के दम पर ही फिर से इस बार मोना जी रामपुर खास से जीत की हैट्रिक लगायेगी और 50 हजार से अधिक वोटो से जीत हासिल करेगी और इतिहास के पन्नो में अपना नाम दर्ज करेगी ।
छत्तीसगढ़ से राम गिंडलानी के टीम में जिला उपाध्यक्ष सुनील सोनी , जिला सँयुक्त महामंत्री माणिक कोडवानी , एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष निखिल मांडले एवं रामस्वरूप यदु उत्तरप्रदेश में डेरा जमाए हुए है ।
