बिलासपुर

प्रधानमंत्री फसल बीमा कम्पनी एप किया लांच किसानों की सुविधा के लिए

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका:- प्रधानमंत्री फसल बीमा करने वाली बीमा कंपनी बजाज एलायंज ने बीमा कराने वाले किसानों की सुविधा के लिए एप लांच किया है। एप के जरिए किसान अपनी फसल का बीमा करा सकेंगे। किसानों को अब कृषि विभाग के अलावा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक व अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपनी फसल का बीमा कराने वाले किसानों के लिए यह अच्छी खबर हो सकती है। छत्तीसगढ़ सरकार ने फसल बीमा के लिए बजाज एलायंज को अधिकृत किया है।बजाज एलायंज कंपनी द्वारा किसानों का बीमा किया जाता है और फसल खराब होने की स्थिति में क्षतिपूर्ति की राशि दी जाती है। इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रीमियम की राशि किसानों से ली जाती है। प्रीमियम की राशि में केंद्र सरकार का एक बड़ा हिस्सा जमा होता है। प्रीमियम जमा करने में केंद्र सरकार द्वारा किसानों को सहुलियत दी जाती है। बैंकोंे व सरकारी कार्यालयों के बजाय अब बीमा कराने वाले किसानों को एप के जरिए बीमा की सुविधा इस वर्ष से मिलनी शुरू हो जाएगी। बीमा कंपनी ने एप के जरिए जमा होने वाले आवेदनों को स्वीकार करने की सुविधा दी जा रही है। किसानों को राहत मिलेगी। फसल बीमा के अलावा फसल खराब होने की स्थिति में बीमा कंपनी से क्षतिपूर्ति मुआवजा के लिए भी एप के जरिए क्लेम कर सकेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!