सूरजपुरछत्तीसगढ

तेज अनियंत्रित पिकअप पलटने से 4 की मौत, 8 घायल

सूरजपुर न्यूज़ धमाका /// जिले के प्रेम नगर इलाके में महिलाओं से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि 8 महिलाएं घायल हैं। घायलों का इलाज जिला अस्पताल सूरजपुर में चल रहा है। घायलों में दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है

ALSO READ : आर्केस्ट्रा डांसर की बंद कमरे में मिली लाश

जानकारी के मुताबिक प्रेम नगर इलाके के मुख्य मार्ग का है। जहां गांव की लगभग 30 महिलाएं एक पिकअप में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने के लिए शिवपुर गांव जा रही थीं। इसी दौरान मुख्य मार्ग पर ही अचानक पिकअप अनियंत्रित हो गई और सड़क पर ही पलट गई।

वाहन पलटने से 8 महिलाएं घायल हो गई हैं और एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल महिलाओं को तुरुत इलाज के लिए सूरजपुर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान तीन अन्य महिलाओं को भी मौत हो गई।

इस तरह से कुल मिलाकर इस भीषण दुर्घटना में 4 महिलाओं ने अपनी जान गवां दी है। वहीं दो महिलाओं की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। जिन्हें रायपुर रिफर किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रेमनगर विधायक खेल साय सिंह भी मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल पूछा।

साथ ही जिला चिकित्सालय के प्रबंधक को घायलों के लिए अच्छा इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया। फिलहाल दुर्घटना की वजह का पता नहीं चल सका है, लेकिन एक बात तो साफ है मालवाहक गाड़ी में इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को ले जाना कई सवाल खड़े करता है। फिलहाल मौके पर प्रेम नगर पुलिस पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!