छतीसगढ़सूरजपुर

कई गांवों का संपर्क टूटा पहली बारिश में गया बह 15 लाख का रपटा 15 दिन भी नहीं टिक पाया

19 जुलाई 2026 //

सूरजपुर न्यूज़ धमाका – सूरजपुर जिले के भैयाथान जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत डबरीपारा में गोबरी नदी पर लगभग 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित रपटा पहली ही तेज बारिश में बह गया

सूरजपुर जिले के भैयाथान जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत डबरीपारा में गोबरी नदी पर लगभग 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित रपटा पहली ही तेज बारिश में बह गया। निर्माण के महज 15 दिन के भीतर रपटा क्षतिग्रस्त हो जाने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता और कार्य एजेंसी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

रपटा बहने के कारण आसपास के कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। इससे स्कूली बच्चों, मरीजों और ग्रामीणों को अब कई किलोमीटर का लंबा वैकल्पिक रास्ता तय करना पड़ रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जाँच की मांग 

ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर पहले ही प्रशासन को शिकायत और चेतावनी दी थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसका खामियाजा अब क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा आवागमन जल्द से जल्द बहाल करने की मांग की है

गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल 

गोबरी नदी पर बना रपटा पहली ही बारिश में बह जाने की घटना ने एक बार फिर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब लोगों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!