
सूरजपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक अनोखा चोरी का मामला सामने आया है। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के बलरामपुर स्थित अंडरग्राउंड कोल माइन्स में चोरी करने गए 6 चोर 24 घंटे तक फंसे रहे, जिन्हें अंततः सुरक्षाकर्मियों और त्रिपुरा राइफल के जवानों ने बाहर निकालकर गिरफ्तार किया।
चोरी का प्रयास और फंसने का मामला
सूचना के अनुसार, चोरी करने के लिए माइन्स में घुसे चोरों को सुरक्षा अधिकारियों ने जाली लगाकर अंदर जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया। चोर कई बार जाली के नीचे से भागने की कोशिश करते रहे, लेकिन सफल नहीं हो पाए।
24 घंटे तक सुरंग में फंसे रहने के बाद, सुरक्षा बलों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी चोरों को बाहर निकाला।
हमला और हथियार बरामद
रेस्क्यू के दौरान चोरों ने सुरक्षा अधिकारियों पर कुल्हाड़ी से हमला किया, लेकिन अधिकारी बाल-बाल बचे। चोरों के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले केबल तार और हथियार बरामद किए गए। चोरी का अनुमानित मूल्य लाखों रुपए बताया जा रहा है।
पुलिस कार्रवाई
सभी चोरों को विश्रामपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। घटना के दौरान एक चोर भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे जवानों ने पकड़ लिया। यह घटना अंडरग्राउंड माइन्स में चोर फंसने और रेस्क्यू किए जाने की दृष्टि से पहली बार दर्ज की गई है।



