छतीसगढ़सूरजपुर

03 जून 2026 // पार्टी से निष्कासित किए गए सदस्यों को चुनाव के बाद लिया वापस कांग्रेस का यू-टर्न,…

सूरजपुर न्यूज़ धमाका – सूरजपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने एक बड़े कदम के तौर पर पार्टी से निष्कासित 9 सदस्यों को शिवनंदपुर नगर पंचायत चुनाव के बाद वापस ले लिया है. इस संबंध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि सिंह ने आदेश जारी किया है.

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अनुमति से जिला अध्यक्ष शशि सिंह द्वारा जारी आदेश में पांच पुरुष व चार महिला समेत 9 लोगों को पार्टी में वापस लिया गया है. इन सभी को नगरीय निकाय चुनाव के बाद बगावत का आरोप लगाकर पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया गया था. कांग्रेस के इस यू-टर्न से पार्टी कार्यकर्ताओं में कहीं नाराजगी, तो कहीं खुशी वाली बात देखने को मिल रही है. इस घटनाक्रम पर राजनीतिक गलियारे के साथ-साथ आम जनता के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है.

शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद जिन सदस्यों को वापस पार्टी में शामिल कर लिया गया है, उनमें शक्ति ठाकुर, नगर पालिका परिषद सूरजपुर; पल्लवी (गुड़िया), नगर पालिका परिषद सूरजपुर; पुष्पलता पवन साहू, नगर पालिका परिषद सूरजपुर; अफरोज खान (कल्लू) नगर पालिका परिषद सूरजपुर; गीता पुरी, नगर पंचायत बिश्रामपुर; संजीत यादव, नगर पंचायत बिश्रामपुर, उदय यादव, नगर पंचायत भटगाँव; अभय विश्वकर्मा, नगर पंचायत जरही और निशा बीजू दासन, नगर पंचायत जरही शामिल हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!