कांकेरछत्तीसगढ

कांकेर : नक्सली बनकर डकैती डालने वाला निकला फरार CAF जवान

कांकेर न्यूज़ धमाका /// जिले में नक्सली बनकर डकैती डालने पहुंचे बदमाशों के दो अन्य साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए डकैतों में एक CAF (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) का जवान है। वह राजनांदगांव की 8वीं बटालियन में पदस्थ है और 3 माह से कैंप से लापता था। सभी आरोपी फर्जी नक्सली बनकर लूटपाट कर रहे थे।इस मामले में ग्रामीण 3 आरोपियों को पकड़ कर पहले ही पुलिस को सौंप चुके हैं।

बीते 10 जनवरी की रात करीब 2 बजे गुरदाटोला गांव निवासी चमरू कवाची के घर कुछ लोग पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खुलते ही हाथ में नकली बंदूक, फरसा, आरी ब्लेड और अन्य हथियार लिए 5 लोग लाल सलाम कहते हुए घर में घुस गए। बदमाशों ने डेढ़ लाख रूपए की मांग की थी। उनके हाव-भाव देख चमरू और उसका भाई चमरा उनसे भिड़ गए। इसके बाद 3 डकैतों को ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया था।

पकड़े गए आरोपियों से मिले मोबाइल नंबर और बाइक के नंबर तक पुलिस भागे हुए बदमाशों तक पहुंची। दोनों आरोपियों की पहचान कोड़ेकुर्से के उईकाटोला निवासी सेवराम जाड़े और प्रवीण तारम के रूप में हुई। आरोपियों में राजनांदगांव निवासी संतोष गुप्ता और बालोद निवासी शिवा ठाकुर व जितेंद्र कुमार रामटेके शामिल हैं। इनमें जितेंद्र कुमार रामटेके CAF का जवान है। जबकि बदमाशों के दो अन्य साथी वहीं अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!